0
(0)



मधेपुरा पुलिस ने गांजा की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के घर से 2.118 किलोग्राम गांजा, 11,190 रुपये नकद और एक स्मार्टफोन बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक को तकनीकी और मानवीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि भर्राही थाना क्षेत्र के बिरेली बाजार वार्ड संख्या-5 निवासी बौकू राम गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त है। सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।


विशेष टीम ने बिरेली बाजार स्थित बौकू राम के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने घर से 2.118 किलोग्राम गांजा, 11,190 रुपये नकद और सैमसंग कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किया।

पुलिस ने मौके से बिरेली बाजार वार्ड संख्या-8 निवासी बौकू राम और बादल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।


इस मामले में भर्राही थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बादल कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ 30 दिसंबर को भर्राही थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया था।

छापेमारी दल में भर्राही थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अरमोद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक शिवनाथ यादव, सहायक अवर निरीक्षक संजीव कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राम उदय कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: