5
(2)

थाना चौक स्थित पार्क में बच्चों के खेल उपकरणों, कसरत के साधनों और प्रकाश व्यवस्था का लिया जायजा

पूर्णिया। शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महापौर विभा कुमारी ने सोमवार की संध्या थाना चौक स्थित ग्रीन पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में बच्चों के खेलकूद के उपकरणों, कसरत के साधनों, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पार्क की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप पार्क में आवश्यक सुधार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्क शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराते हैं। इसलिए सार्वजनिक स्थलों का स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आकर्षक होना जरूरी है।

महापौर विभा कुमारी ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि पूर्णिया के नागरिकों को स्वच्छ और सुंदर पार्क उपलब्ध हों, जहां बच्चे सुरक्षित वातावरण में खेल सकें तथा युवा और बुजुर्ग नियमित व्यायाम कर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकें। थाना चौक स्थित ग्रीन पार्क को अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि शहर के विकास के साथ नागरिक सुविधाओं का विस्तार और उनका उचित रखरखाव भी नगर निगम की प्राथमिकता है। शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण, बेहतर सार्वजनिक स्थल और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

महापौर ने सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने में जनसहभागिता को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में आम नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान जितेंद्र यादव, वार्ड पार्षद स्वपन घोष, अंजनी साह, अभिजीत कुमार उर्फ निप्पू, मो. सिताब, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ललनेश सिंह, आशीष पोद्दार, मनोज साह, मंटू गुप्ता सहित कई स्थानीय एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


मरंगा में शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में युवाओं को मिला प्रतिभा दिखाने का मंच

पूर्णिया। मरंगा स्थित श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन करते हुए सभी टीमों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जितेंद्र यादव ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल से अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और आपसी सद्भाव मजबूत होता है। स्थानीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि खिलाड़ियों को उचित मंच और प्रोत्साहन मिले। स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट युवाओं की प्रतिभा को निखारने और खेल के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जितेंद्र यादव ने युवाओं से पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल समाज में भाईचारे और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है। स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: