5
(1)


भागलपुर। बिहार की सांस्कृतिक पहचान को राजनीतिक संवाद से जोड़ते हुए जनता दल (यूनाइटेड) के भागलपुर जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भागलपुर की विश्वप्रसिद्ध लोक कला मंजूषा पेंटिंग भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
मुलाकात के समय बिहार विधान परिषद में उपनेता सत्तारूढ़ दल एवं जदयू के प्रदेश कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ भी मौजूद रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, भागलपुर जिले के विकास और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।


जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से संगठनात्मक मार्गदर्शन और आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन सुझावों से पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को नई गति देने में मदद मिलेगी।
जदयू भागलपुर के जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने बताया कि यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही और इसमें भविष्य की रणनीति के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: