


नवगछिया : मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव के युवक चंदन कुमार यादव के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवक की बरामदगी के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार यादव की मानसिक स्थिति बीते दो दिनों से ठीक नहीं थी, जिसके कारण उनके भाई कुंदन कुमार उन्हें इलाज के लिए भागलपुर ले जा रहे थे। मंगलवार को करीब 12 बजे दिन में नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल के पास गाड़ी रोककर कुंदन कुमार बाथरूम के लिए गए। इसी दौरान चंदन कुमार अचानक गाड़ी से उतरकर भाग गया।
परिजन उसे पकड़ने के लिए पीछे दौड़े, लेकिन युवक पास के केले के खेत में जाकर कहीं छिप गया और फिर दिखाई नहीं दिया। आसपास खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों ने बताया कि चंदन कुमार के पास दो मोबाइल नंबर हैं – 9199977595 और 8092995742, लेकिन दोनों नंबर बंद आ रहे हैं। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को आवेदन देकर युवक की तलाश शुरू करने का अनुरोध किया।
















