5
(1)



नवगछिया । अनुमंडल क्षेत्र में अवैध बालू खनन को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और विजय घाट पर बड़ी छापेमारी की। इस कार्रवाई का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम ने किया। छापेमारी में प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त टीम ने अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मौके से चार ट्रैक्टर, एक पोकलेन मशीन और करीब 10 बाइक जब्त की। मौके से एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य संलिप्त लोग फरार हो गए।

अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम ने बताया कि प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि विजय घाट पर पिछले कई दिनों से बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर खनन विभाग और पुलिस के संयुक्त निरीक्षण में कई वाहन जब्त किए गए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नवगछिया क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति या संस्था को बालू खनन के लिए लीज नहीं दी गई है। इसके बावजूद कुछ मनबढ़ु तत्व नियमों की अनदेखी कर अवैध खनन में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हाल में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने संकेत दिया कि आगे भी इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में अवैध खनन पूरी तरह रोका जा सके और सरकारी राजस्व की हानि को टाला जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: