5
(1)

लूटी गई बैटरी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, विशेष टीम ने किया सफल उद्भेदन

नवगछिया, 08 अप्रैल।
पुलिस जिला नवगछिया की खरीक थाना पुलिस ने टोटो चालक की हत्या एवं लूट कांड का सफल उद्भेदन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटी गई बैटरी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 को वादी राजेश कुमार ने खरीक थाना में सूचना दी कि उनका पुत्र सिटू कुमार, जो टोटो चलाकर जीविका चलाता था, 29 मार्च की शाम घर से टोटो लेकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने कलबलिया धार से टोटो बरामद किया, जबकि अम्भो-दादपुर सड़क किनारे एक गड्ढे से सिटू कुमार का शव मिला। इस मामले में मृतक के पिता के बयान पर खरीक थाना कांड संख्या 84/26 दर्ज किया गया।

मामले के त्वरित खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम (STT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर चार आरोपियों—श्रीचन कुमार, सुदामा शर्मा, बादल शर्मा और लड्डू शर्मा—को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने लूटपाट के उद्देश्य से टोटो रिजर्व किया और तुलसीपुर स्थित केले के बागान में ले जाकर चालक की हत्या कर दी। इसके बाद टोटो की बैटरी और मोबाइल लूट लिया तथा पहचान छिपाने के लिए शव को गड्ढे में और टोटो को अलग स्थान पर फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई बैटरी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

अपराधिक इतिहास:
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी बादल शर्मा पर पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, वहीं लड्डू शर्मा पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

छापामारी टीम:
इस सफल कार्रवाई में खरीक थाना प्रभारी नरेश कुमार सहित डीआईयू नवगछिया एवं सशस्त्र बल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: