5
(1)

पूर्णिया । पूर्णिया के विधायक विजय खेमका ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर पूर्णिया में विशेष एनडीपीएस न्यायालय की स्थापना तथा एयरपोर्ट के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए बड़ी राशि उपलब्ध कराने पर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को पूर्णिया आने का आमंत्रण भी दिया।

मुलाकात के दौरान विधायक ने पूर्णिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नवनिर्मित भवन में पुराने वार्डों को शीघ्र स्थानांतरित करने तथा अस्पताल को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित करने का आग्रह किया। साथ ही पूर्णिया के लिए स्वीकृत एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं को शीघ्र गति देने की मांग की।

विधायक ने जिन प्रमुख योजनाओं को जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया, उनमें जीरो माइल बरसानी में आधुनिक बस टर्मिनल का निर्माण, जीरो माइल का सौंदर्यीकरण, प्लेनेटोरियम, विद्युत ग्रिड, संग्रहालय, नगर वन, शहर के बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सिटी गुरुद्वारा एवं जगन्नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार, सौरा नदी रिवर फ्रंट तथा जिला स्कूल स्टेडियम मैदान में डे-नाइट क्रिकेट के लिए फ्लडलाइट की स्थापना शामिल हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री को पूर्णिया में चल रही विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया। इनमें भट्ठा बाजार में खादी मॉल, रंगभूमि मैदान के समीप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, थाना चौक पर राजकीय पुस्तकालय, जेल चौक के पास मौसम विज्ञान केंद्र तथा रानीपतरा एवं अब्दुल्लानगर में पावर सब-स्टेशन जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

विधायक विजय खेमका ने पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में आयोजित सरकारी सहयोग शिविरों की सफलता और उससे आम लोगों को मिल रहे लाभ की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। साथ ही पूर्णिया नगर निगम की निष्क्रियता के कारण शहर के विकास कार्यों में आ रही बाधाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर सक्षम अधिकारियों की शीघ्र नियुक्ति की मांग करते हुए कहा कि इससे विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधायक को आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही पूर्णिया का दौरा करेंगे तथा विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: