0
(0)



नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा तार एवं आपूर्ति व्यवस्था के मरम्मत कार्य को लेकर 23 मई और 24 मई 2026 को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से आवश्यक सुधार एवं रखरखाव कार्य किए जाने के कारण उपभोक्ताओं को निर्धारित समय तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।



इस संबंध में नवगछिया विद्युत विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि खरीक, हाई लेवल एवं तुलसीपुर विद्युत आपूर्ति केंद्रों में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके तहत दोनों दिनों में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।


उन्होंने बताया कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है। मरम्मत कार्य के दौरान पकड़ा, खगड़ा, साहूपरबत्ता, तेतरी, भोजनालय चौक क्षेत्र, वैभव होटल क्षेत्र, गरैया समेत आसपास के कई गांवों में बिजली सेवा प्रभावित रहेगी। वहीं तुलसीपुर, जमुनियां तथा खरीक प्रखंड के कई पंचायतों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें तथा विभागीय कार्य में सहयोग करें। विभाग का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: