5
(1)



नवगछिया प्रखंड के कोसी दियारा क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय काशीमपुर कदवा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बाल संसद चुनाव उत्साह, अनुशासन और लोकतांत्रिक माहौल के बीच संपन्न हुआ। इस बार विद्यालय प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से ईवीएम ऐप के माध्यम से मतदान कराया, जिससे छात्र-छात्राओं में तकनीक को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

विद्यालय में कक्षा 3 से 8 तक के कुल 256 विद्यार्थियों में से 215 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसे विद्यालय प्रशासन ने उत्साहजनक बताया।


चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखा गया। चुनाव में स्वीकृति कुमारी को प्रधानमंत्री चुना गया, जबकि रीतु कुमारी शिक्षा मंत्री एवं कृष्णा कुमार स्वास्थ्य मंत्री निर्वाचित हुए। इसके अलावा अन्य सात मंत्रियों का भी चयन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत किया गया।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिगंबर राय ने कहा कि बाल संसद चुनाव बच्चों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि ईवीएम ऐप के उपयोग से चुनाव प्रक्रिया और अधिक सरल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनी।


चुनाव के सफल संचालन में नोडल शिक्षक राजा कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं शिक्षक प्रशांत कुमार ने छात्र-छात्राओं को भय और प्रलोभन से मुक्त होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षक शुभम कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुसार विद्यालयों में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता एवं नेतृत्व क्षमता के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।

इस अवसर पर शिक्षक राजकिशोर मंडल, पूनम सिन्हा, सुकृता कुमारी, रूपम कुमारी एवं शिक्षा सेवक शंभु रजक सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। विद्यालय में पूरे दिन चुनाव को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: