


नवगछिया: महिलाओं की पारंपरिक संस्कृति, श्रद्धा और भारतीय परिवारिक मूल्यों को सम्मान देने के उद्देश्य से जीएस न्यूज़ द्वारा “सुहाग के रंग – वट सावित्री संग” मोबाइल फोटो सम्मान प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता आगामी 16 मई 2026 को आयोजित होगी, जिसमें महिलाएं वट सावित्री पूजा से जुड़ी अपनी विशेष तस्वीरें भेजकर भाग ले सकेंगी।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को एक साझा मंच देना है, ताकि भारतीय संस्कृति, परंपरा और सुहाग पर्व की खूबसूरती को सम्मान मिल सके। खास बात यह है कि इसमें भाग लेने के लिए किसी प्रोफेशनल कैमरे की आवश्यकता नहीं होगी। केवल मोबाइल से ली गई ओरिजिनल फोटो ही स्वीकार की जाएगी।

प्रतियोगिता में क्या करना होगा
प्रतिभागियों को वट सावित्री पूजा के दौरान मोबाइल से ली गई एक फोटो भेजनी होगी। फोटो पारंपरिक श्रृंगार, पूजा करते हुए, परिवार के साथ, पति के साथ, सास-बहू संग या ग्रामीण संस्कृति की झलक दिखाने वाली हो सकती है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि फोटो बिल्कुल ओरिजिनल होनी चाहिए तथा अधिक एडिटिंग या फिल्टर का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
प्रतियोगिता की खास बातें
केवल मोबाइल से ली गई फोटो ही मान्य होगी
कोई एंट्री फीस नहीं रखी गई है
गांव-देहात की महिलाएं भी आसानी से भाग ले सकेंगी
प्रोफेशनल फोटो जरूरी नहीं
भारतीय संस्कृति और परंपरा को मिलेगा सम्मान
फोटो पूरी तरह ओरिजिनल होनी चाहिए
सम्मान की श्रेणियां
प्रतियोगिता में कई अलग-अलग श्रेणियों में सम्मान दिए जाएंगे, जिनमें —
सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक श्रृंगार
सर्वश्रेष्ठ सुहागिन फोटो
सर्वश्रेष्ठ पारिवारिक फोटो
सर्वश्रेष्ठ सास-बहू फोटो
सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण संस्कृति फोटो
जीएस न्यूज़ विशेष सम्मान
फोटो भेजने की प्रक्रिया
प्रतिभागियों को अपना फोटो, नाम, पता और मोबाइल नंबर के साथ व्हाट्सएप नंबर 9709894194 पर भेजना होगा। फोटो में मौजूद लोगों का परिचय भी लिखना अनिवार्य होगा। फोटो भेजने का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।
सोशल मीडिया अकाउंट जरूरी
आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागियों का फेसबुक या इंस्टाग्राम अकाउंट होना आवश्यक है, क्योंकि चयनित तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। जिन प्रतिभागियों का कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है, वे इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो पाएंगे।
सम्मान समारोह का होगा आयोजन
प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक उपहार, सम्मान पत्र और विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके लिए नवगछिया (बिहार) में भव्य सम्मान समारोह आयोजित करने की तैयारी की जा रही है, जहां मंच पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों ने महिलाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता सिर्फ फोटो भेजने का मंच नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सुहाग परंपरा और पारिवारिक मूल्यों को सम्मान देने का प्रयास है।
















