5
(1)



कटाव निरोधी कार्य में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, कार्य में तेजी लाने का निर्देश

नवगछिया  : जल संसाधन विभाग द्वारा लगभग 84 करोड़ रुपये की लागत से इस्माइलपुर-बिंद तटबंध पर कराए जा रहे कटाव निरोधी कार्यों का सोमवार को मुख्य अभियंता जयप्रकाश पासवान ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई तथा मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया।


निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने स्पर संख्या 7, 8 एवं 9 के बीच चल रहे सीट पाइलिंग एवं बोल्डर क्रेटिंग कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली और समय पर कार्य पूरा करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्य अभियंता ने कहा कि गंगा नदी के कटाव से तटबंध को सुरक्षित रखना विभाग की प्राथमिकता है। ऐसे में कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित एजेंसी को पर्याप्त संख्या में मजदूर लगाकर तेजी से काम पूरा करने का निर्देश दिया।


निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एवं हाई कोर्ट के अधिवक्ता मुकेश कुमार ने गंगा के अपोजिट साइड में चल रहे सोल कटिंग कार्य में भी तेजी लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कटाव की समस्या से क्षेत्र के लोग लगातार प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए सभी कार्य समय पर पूरा होना आवश्यक है।

मौके पर कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार, अभियंता अमितेश कुमार, ई. रविंद्र कुमार, अधिवक्ता मुकेश कुमार सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: