0
(0)

पूर्णिया :
माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में छात्र नेतृत्व, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक त्रिदीप कुमार दास एवं प्रधानाचार्या अम्बरीन खान ने मुख्य अतिथि अनिंदिता मैम का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

प्रधानाचार्या अम्बरीन खान ने अपने संबोधन में कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन, ईमानदारी और सेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। उन्होंने नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बधाई देते हुए विद्यालय के आदर्शों का पालन करने तथा कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के निदेशक त्रिदीप कुमार दास ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, आत्मविश्वास, टीमवर्क एवं नैतिक मूल्यों का महत्व बताते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र के भविष्य हैं। उन्होंने छात्रों से नेतृत्व क्षमता का सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि अनिंदिता मैम ने छात्र-छात्राओं को नेतृत्व के गुणों को आत्मसात करने, सत्य, अनुशासन एवं समर्पण के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने नव-निर्वाचित छात्र परिषद को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

समारोह के दौरान विद्यालय के स्कूल कैप्टन, स्कूल वाइस कैप्टन, विभिन्न हाउस के हाउस कैप्टन एवं प्रीफेक्ट्स को बैज प्रदान कर उनके पद एवं दायित्वों की औपचारिक घोषणा की गई। सभी छात्र नेताओं ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करने की शपथ ली।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी नव-निर्वाचित छात्र नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: