5
(1)

कटिहार:
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कटिहार प्रभारी बिजेंद्र यादव ने कहा है कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से करोड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में पड़ गया है। युवाओं के रोजगार और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को दोषियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि जब विपक्ष, विशेषकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, युवाओं, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को सदन और जनता के बीच उठाते हैं, तब उन पर व्यक्तिगत एवं राजनीतिक हमले किए जाते हैं। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है और जनता से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए।

बिजेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि पटना स्थित सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम पर हमला लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि असहमति व्यक्त करना और सरकार से सवाल पूछना लोकतंत्र में विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन के कोसी और सीमांचल दौरे के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने शिक्षा, रोजगार और परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया तथा इन समस्याओं को सदन में प्रभावी ढंग से रखने की मांग की।

बिजेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदन की गरिमा, लोकतांत्रिक परंपराओं और संविधान की भावना का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था जैसे जनसरोकार के मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर ठोस समाधान निकालना चाहिए।

उन्होंने मांग की कि पेपर लीक के सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोर सजा दी जाए, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए तथा छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाने के बजाय उसका सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: