5
(2)

खरीक थाना पुलिस ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर की कार्रवाई

नवगछिया। खरीक थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, खरीक थाना क्षेत्र की एक महिला ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि मुंगेर जिले के नयारामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंदटोली निवासी अभिषेक कुमार उर्फ गोविंदा ने उसकी नाबालिग पुत्री का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है। आवेदन के आधार पर खरीक थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले के अनुसंधान के दौरान नवगछिया पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद मामले में संलिप्तता के आरोप में अभिषेक कुमार उर्फ गोविंदा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: