



नवगछिया – नवगछिया पुलिस जिले के नवगछिया, गोपालपुर, रंगरा और ढोलबज्जा थाना क्षेत्रों में पुलिस ने वाहन जांच अभियान चला कर ₹7000 जुर्माने की राशि वसूल की गयी है. पुलिस से जानकारी मिली है कि कुल सात वाहन चालकों को ट्रैफिक कानून का उलंघन करते हुए दबोचा गया था. पुलिस ने सभी वाहन चालकों को ट्रैफिक कानून का पालन करने और मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट अवश्य पहनने की सलाह दी है.
















