5
(1)



नवगछिया । विक्रमशिला सेतु पहुँच पथ स्थित जाह्नवी चौक पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद उत्पन्न हो गया, जिससे कुछ समय तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा।

मृतका की पहचान पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र निवासी विभा देवी (पति–पंकज राय) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह अपने पति के साथ किसी आवश्यक कार्य से भागलपुर जा रही थीं। इसी दौरान जाह्नवी चौक के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे बैठी विभा देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए।

अस्पताल में पोस्टमार्टम को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया। मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया, जिसके कारण अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

सूचना मिलने पर जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन मंडल मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक सहमति नहीं बन सकी। इस दौरान नवगछिया ट्रैफिक थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची, परंतु विवाद सुलझ नहीं पाने के कारण पुलिस को वापस लौटना पड़ा।

करीब एक घंटे तक चली बातचीत के बावजूद जब मामला नहीं सुलझा, तो जनप्रतिनिधि भी वहां से लौट गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

इस संबंध में नवगछिया यातायात थानाध्यक्ष पुनी सुजीत वारसी ने बताया कि बाइक से गिरकर घायल महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हुई है। परिजनों के अनुरोध पर पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: