5
(1)

नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी- ध्रुवगंज के बीच 14 नंबर सड़क पर भगवती मंदिर के समीप एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है । शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सुबह टहलने निकले कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद मामले की सूचना तत्काल खरीक पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा शव को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: