5
(5)

नवगछिया: शहरवासियों को अब घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सर्विसिंग और रिपेयरिंग के लिए बाहर का रुख नहीं करना पड़ेगा। नवगछिया के मारवाड़ी धर्मशाला के बगल स्थित सहारा इंडिया कार्यालय वाले मकान में “खान सर्विस” सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन नवगछिया नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।

सर्विस सेंटर में फ्रिज, एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन, माइक्रो ओवन समेत विभिन्न घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सर्विसिंग एवं रिपेयरिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होम सर्विस की व्यवस्था भी शुरू की गई है, ताकि लोगों को घर बैठे बेहतर सेवा मिल सके।

मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच एसी, कूलर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की नियमित सर्विसिंग बेहद जरूरी हो जाती है। इससे उपकरण बेहतर तरीके से कार्य करते हैं और खराब होने की संभावना भी कम रहती है।

वहीं सर्विस सेंटर के संचालक ने नवगछिया एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए समय-समय पर अपने एसी, कूलर, फ्रिज एवं अन्य उपकरणों की सर्विस अवश्य कराएं, ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को बेहतर और त्वरित सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

सर्विस सेंटर से जुड़ी जानकारी एवं होम सर्विस के लिए मोबाइल नंबर 7050585353 एवं 8825155037 पर संपर्क किया जा सकता है।

उद्घाटन समारोह में बाबर खान, वार्ड पार्षद मुन्ना भगत, पंडित ललित शास्त्री वैदिक, मासूम खान, महबूब खान, शाहरुख खान उर्फ शेरू, मंसूर खान, मोहम्मद खान, असगर शेख सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 5

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: