5
(3)



नवगछिया  : गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव मोड़ स्थित नेहरू ज्ञान ज्योति छात्रावास से एक 11 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों और छात्रावास प्रबंधन में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।



लापता छात्र की पहचान सत्यम कुमार के रूप में हुई है, जो छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे के बाद से वह अचानक छात्रावास से गायब हो गया। जब काफी देर तक वह कहीं नजर नहीं आया तो छात्रावास प्रबंधन और अन्य छात्रों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में भी हड़कंप मच गया। छात्र की मां चांदनी देवी, जो एकचारी थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं, ने गोपालपुर थाना पहुंचकर अपने बेटे की गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।



परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। वहीं छात्रावास प्रबंधन भी मामले को लेकर परेशान है। पुलिस शिकायत दर्ज कर छात्र की तलाश में जुट गई है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है तथा संभावित स्थानों पर खोजबीन जारी है।

गोपालपुर थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को लापता छात्र के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: