


नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला बिहपुर स्थित सर्वोदय मैदान में खेला गया। रोमांचक फाइनल मैच में नारायणपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहपुर को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नारायणपुर की टीम ने संयमित खेल दिखाते हुए 160 रन बनाकर मैच जीत लिया और विजेता बनी।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। उनके साथ महंत नवल किशोर दास, अवनीश कुमार, रोहित आनंद शुक्ला, नवीन शर्मा, उत्तम कुमार, कुणाल कुमार, विवेक कुमार एवं मुजफ्फर अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
इस अवसर पर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, संयोजक घनश्याम प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष मो. इजहार अली, सचिव राजेश कुमार राजू, संयुक्त सचिव मो. इबरार आलम एवं अमित आजाद सहित अन्य पदाधिकारियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मैच के दौरान अंपायर की भूमिका मो. सोहेल एवं मनोज मार्शल ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में सोनू कुमार एवं कॉमेंट्री की जिम्मेदारी अरविंद यादव ने संभाली।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में बैजनाथ झा, मो. सबरार एवं रहबर खान सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिला और दर्शकों ने मैच का भरपूर आनंद उठाया।














