


नवगछिया। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए छापेमारी और वाहन जांच के दौरान पुलिस ने कुल 458.400 लीटर विदेशी शराब बरामद की और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक टोटो और एक मोबाइल भी जब्त किए गए।
जानकारी के अनुसार, नवगछिया थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान एक टोटो से 445.44 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
वहीं झंडापुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान इमली चौक के पास एक टोटो से 12.96 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इस कार्रवाई में टोटो चालक हिरण कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से टोटो और मोबाइल भी जब्त किया।
नवगछिया पुलिस ने अन्य मामलों में मो. इकबाल उर्फ जटुर अली, रामफल कुमार और देवेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई। अधिकारियों ने कहा कि नवगछिया पुलिस लगातार ऐसे अभियान चलाकर शराब की तस्करी में लगे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करती रहेगी।













