5
(1)

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को महानंदा सभागार, पूर्णिया में जिले के सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों, संबंधित बैंकों के समन्वयकों एवं शाखा प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नीलाम पत्र वादों से संबंधित अभिलेखों का बैंक के अभिलेखों के साथ मिलान कर मामलों की वास्तविक एवं अद्यतन स्थिति प्राप्त करना तथा लंबित वादों के त्वरित निस्तारण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था।

जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों तथा विभिन्न बैंकों के समन्वयकों एवं शाखा प्रबंधकों ने अपने-अपने नीलाम पत्र वादों से संबंधित अभिलेखों के साथ भाग लिया। बैठक के दौरान नीलाम पत्र वादों से संबंधित पंजी IX एवं पंजी X का बैंक के अभिलेखों के साथ गहनता से मिलान किया गया। इस प्रक्रिया के माध्यम से लंबित मामलों की वास्तविक स्थिति का सत्यापन करते हुए उन्हें अद्यतन करने का कार्य किया गया।

अधिकारियों के अनुसार जिले में नीलाम पत्र वादों से संबंधित कुल 16,317 मामले दर्ज हैं। इनमें से बुधवार को 11,201 मामलों का बैंक के संबंधित अभिलेखों के साथ मिलान कर उनकी अद्यतन स्थिति प्राप्त कर ली गई। शेष 5,116 नीलाम पत्र वादों का वास्तविक एवं अद्यतन मिलान अभी किया जाना बाकी है। इन मामलों की स्थिति के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए 20 अगस्त 2026 को पुनः महानंदा सभागार में बैठक निर्धारित की गई है।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को लंबित नीलाम पत्र वादों की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने और उनका नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित बैंक अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अभिलेखों का मिलान करने तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं करने को कहा। जिला प्रशासन की इस पहल से लंबे समय से लंबित नीलाम पत्र वादों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने और उनके त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: