Noimg

BHAGALPUR : सबौर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रम में लिया भाग, करियर व कौशल विकास पर मिला मार्गदर्शन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर : सबौर महाविद्यालय, सबौर के छात्र-छात्राओं ने भागलपुर जिला प्रशासन एवं चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान, पटना द्वारा आयोजित बिहार के युवाओं के लिए विशेष करियर एवं कौशल विकास कार्यक्रम ‘सामर्थ्य’ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 800 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, भागलपुर थे। कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी किसलय कुशवाहा, चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी कुमोद कुमार, सुंदरवती महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निशा झा, मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय झा, टीएनबी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपो महतो तथा सबौर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नाज परवीन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। […]

Noimg

NAUGACHIA : प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में 1 मई को होगी ‘क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026’ की लिखित परीक्षा, एडमिट कार्ड का वितरण पूर्ण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के एनएच-31 स्थित प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित “क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026” को लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के लिए लगभग 400 प्रतिभागी पंजीकरण हुआ हैं । आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा आज, 1 मई (शुक्रवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी प्रतिभागियों के बीच एडमिट कार्ड का वितरण पूरा कर लिया गया है। कार्यक्रम के समन्वयक शिक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों और अभिभावकों में प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती भागीदारी इस आयोजन की लोकप्रियता को दर्शाती है। प्रतियोगिता को पांच श्रेणियों—किड्स, प्री-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं सीनियर सेकेंडरी—में विभाजित किया गया है, […]

NAUGACHIA : अधिवक्ता पुत्र को फोन पर रंगदारी की मांग, जान से मारने की धमकी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया थाना क्षेत्र के मक्खातकिया निवासी अधिवक्ता पुत्र धीरज कुमार को मोबाइल फोन पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। धीरज कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि धोबिनिया निवासी राणा फौजी ने उन्हें फोन कर रंगदारी की मांग की। साथ ही धमकी दी कि यदि केस लड़ने में होने वाला खर्च नहीं दिया गया, तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उन पर स्मैक बरामदगी मामले में पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस […]

NAUGACHIA : नवगछिया में प्रेम कहानी पर ब्रेक, स्टेशन से हिरासत में लिया गया जोड़ा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : एक शादी समारोह से शुरू हुई प्रेम कहानी नवगछिया पहुंचकर पुलिस कार्रवाई में उलझ गई। गुप्त सूचना के आधार पर डायल 112 की टीम ने नवगछिया रेलवे स्टेशन से एक प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुर्सेला निवासी युवक और मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना  की युवती  की मुलाकात एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। बताया जाता है कि दोनों ने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया था। परिजनों की सहमति नहीं मिलने की आशंका के बीच 29 अप्रैल को प्रेमी अपनी प्रेमिका  को लेकर घर से निकल […]

NAUGACHIA : परवत्ता में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन भट्ठियां ध्वस्त, 20 हजार लीटर जावा महुआ नष्ट || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफियाओं पर करारा प्रहार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विक्रमशिला पुल के नीचे गंगा नदी किनारे स्थित दियारा क्षेत्र एवं राघोपुर दियारा में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संचालित करीब तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया तथा लगभग 20 हजार लीटर जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया। यह अभियान अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती को दर्शाता है। छापेमारी के बाद दियारा क्षेत्र में शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली […]

NAUGACHIA : अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, कारतूस व खोखा बरामद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाथचक गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। छापेमारी दल में दरोगा कुमोद कुमार, पुअनि अक्षय कुमार पराशर सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। छापेमारी के दौरान संदीप कुमार नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक अवैध हथियार, जिंदा कारतूस एवं एक खोखा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद सामग्री अवैध रूप से रखी गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही, मामले की […]

NAUGACHIA : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पिछले वर्ष का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे जबरन विवाह कर लिया गया था। इस संबंध में पीड़िता की मां ने गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पचगछिया गांव निवासी राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और आवश्यक […]

NAUGACHIA : जूते-चप्पल की दुकान से गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुकटिया बाजार स्थित एक जूते-चप्पल की दुकान से गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में पुअनि अक्षय कुमार पराशर सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। छापेमारी के दौरान दुकान से करीब 676 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके से पुलिस ने आरोपी राजेश प्रसाद जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला […]

BHAGALPUR : राणा प्रताप सिंह को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, पथ निर्माण विभाग में सम्मान समारोह आयोजित || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर : पथ निर्माण विभाग, भागलपुर में कार्यरत रोकड़पाल राणा प्रताप सिंह को सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान सह विदाई दी गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल और योगदान की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, प्राक्कलन पदाधिकारी अक्षय कुमार, सहायक अभियंता संजय सिंह, राजीव कुमार राघव, हीरालाल सिंह, श्रीमती सुरुचि सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं कनीय अभियंता चंदन कुमार, शोएब अंसारी, मनोज कुमार, राजकुमार मांझी, रविन्द्र कुमार रमण, प्रीति कुमारी, ज्योति कुमारी, वरीय लिपिक घनश्याम राय, दुष्यंत सिंह, मिथलेश कुमार, फारूक, संतोष चौधरी, मुकेश सिन्हा, सुमित कुमार सहित कई कर्मियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन तरुण कुमार सिन्हा ने किया। […]

BHAGALPUR : महर्षि मेंही परमहंस की 142वीं जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, पकरैल में उमड़ी आस्था || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सत्संग, सदाचार और सेवा से ही जनकल्याण संभव: साध्वी अर्चना दीदी भागलपुर : खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत महेशखुंट के शिरनियाँ टोला, पकरैल स्थित महर्षि मेंही आश्रम में गुरुवार को संत सदगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी की 142वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुबह 6 बजे आश्रम के आचार्य प्रमोद बाबा के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बूढ़े, बच्चे, युवा, महिला-पुरुष सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। गुरु महाराज के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा शिरनियाँ टोला स्थित आश्रम से निकलकर पटेल नगर, चंद्रवंशी टोला, घनश्याम नगर, जगदेव मुनि टोला, बदिया, गांधी चौक पकरैल, उदयपुर, बिंदटोली, विद्यार्थी टोला एवं शादीपुर होते हुए पुनः आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। […]