


पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन भीखू भाई दलसानिया के पूर्णिया आगमन पर जिला भाजपा परिवार की ओर से भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश नेतृत्व के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन भीखू भाई दलसानिया का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का पूर्णिया आगमन जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और प्रेरणा का अवसर है। प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और सामूहिक प्रयासों से लगातार मजबूत हो रहा है। प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रदेश नेतृत्व के स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन का स्वागत किया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस दौरान भाजपा के विभिन्न मंच, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















