5
(1)

पूर्णिया। बिहार विधान परिषद के उपनेता (सत्तारूढ़ दल) एवं उत्तर बिहार भाजपा संयोजक प्रो. (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के पूर्णिया आगमन पर भाजपा जिला महामंत्री संजय पोद्दार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के संगठनात्मक कार्यों, पार्टी की आगामी गतिविधियों तथा बिहार में संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय पोद्दार ने कहा कि प्रो. (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहा है। उनके नेतृत्व और अनुभव से उत्तर बिहार में भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय, संगठनात्मक अनुशासन और जनसेवा की भावना पार्टी की बड़ी ताकत है। आने वाले समय में पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल में संगठन को और सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।

इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा एवं पूर्व जिला महामंत्री मनोज सिंह (सीनियर) उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: