0
(0)



महिला थाना में आवेदन देकर पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

नवगछिया : महिला थाना में एक महिला ने अपने पति समेत चार लोगों पर प्रताड़ना, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता सुनिता देवी (45 वर्ष) ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2012 में पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर निवासी मिथिलेश चौधरी के साथ हुई थी। शादी के कुछ वर्षों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में उनके पति का किशनगंज निवासी रिंकी देवी के साथ संबंध हो गया।


महिला का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पति मिथिलेश चौधरी, रिंकी देवी, उसका पुत्र ओम चौधरी तथा प्रेमचंद चौधरी द्वारा लगातार गाली-गलौज और मारपीट की जाने लगी।

पीड़िता ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि उनके पति ने उनकी जमीन बेचकर प्राप्त रुपये दूसरी महिला पर खर्च कर दिए। साथ ही उनसे करीब 1 लाख 70 हजार रुपये भी लिए गए, जिसे अब तक वापस नहीं किया गया।


महिला के अनुसार, 2 अप्रैल की रात आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद डरी-सहमी महिला ने महिला थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

इधर, पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: