5
(1)



नवगछिया : बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में नवगछिया अनुमंडल के दो विधायकों को मंत्री बनाए जाने पर पूर्व विधायक अमित राणा ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया।

पूर्व विधायक ने कहा कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक इं. कुमार शैलेंद्र तथा गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से नवगछिया अनुमंडल के विकास को नई गति मिलेगी।


उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का नवगछिया क्षेत्र से विशेष जुड़ाव रहा है, जिसका लाभ अब स्थानीय जनता को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों मंत्री पूर्व की तरह क्षेत्रीय विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

अमित राणा ने कहा कि उनके कार्यकाल में नवगछिया को पुलिस जिला का दर्जा मिला था और अब उम्मीद है कि नए मंत्रियों के कार्यकाल में नवगछिया को पूर्ण जिला का दर्जा दिलाने की दिशा में भी पहल होगी। उन्होंने दोनों मंत्रियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: