5
(2)


भागलपुर। पटना में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भागलपुर में मंगलवार को युवा कांग्रेस की एक अहम रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई इस बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए बिहार युवा कांग्रेस के प्रभारी मो. शाहिद ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और छात्रों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का मंच है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और कॉलेज-कॉलेज तक पहुंचकर युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने तथा पटना में ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता भागलपुर जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत बनर्जी ने की। उन्होंने कहा कि आज का छात्र और युवा अपने भविष्य, रोजगार और परीक्षा व्यवस्था को लेकर कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में यह कार्यक्रम युवाओं की आवाज़ को एकजुट करने का माध्यम बनेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भागलपुर जिला युवा कांग्रेस पूरे संगठनात्मक दमखम के साथ कार्यक्रम में भाग लेगी और बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगी।
बैठक में जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता मुजफ्फर अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष अमित आनंद, नीरज, गौरव, देव आर्या, अमन मिनाटी, तुषार, नंदन, ज़ैदी इक़बाल, रजनीश कुमार, रुपेश पटेल, सुबोध, सोनू और मुकेश चौधरी समेत युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंच बनाकर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: