5
(2)

भागलपुर। जिले के लिए गर्व की बात है कि भागलपुर रग्बी टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी रॉनित राज (पिता – अक्षय कुमार), ग्राम सरोख (शाहकुंड) का चयन राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में हुआ है।
पिछले 15 दिनों से पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बिहार रग्बी टीम के प्रशिक्षण शिविर में रॉनित ने अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उनके उत्कृष्ट खेल के आधार पर उन्हें बिहार की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया।
राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन 10–11 जुलाई को जीएमसी बालयोगी एथलेटिक्स स्टेडियम, हैदराबाद में होगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रॉनित राज बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


रॉनित के चयन पर भागलपुर रग्बी परिवार में खुशी का माहौल है। टीम के अध्यक्ष विजय कुमार यादव, सचिव राज गौरव, कोच कुणाल कर्ण तथा सभी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। भागलपुर के इस युवा खिलाड़ी से जिले सहित पूरे बिहार को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: