5
(2)

कहा- महंगाई से जनता परेशान, सरकार जनता की जेब काटने में लगी

पूर्णिया । पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार महंगाई के जरिए आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है और लोगों की जेब काटने में लगी हुई है।

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में लगभग तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद अब तक ईंधन की कीमतों में करीब आठ रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हो चुकी है।

उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर कटाक्ष करते हुए कहा, “यह तो अभी शुरुआत है। मेलोनी को मेलोडी बांटेंगे और देश के साथ ट्रेजेडी करेंगे। जनता की जेब काटी जाएगी और लोग सिर्फ ताली बजाते रह जाएंगे।”

पप्पू यादव ने तंज कसते हुए कहा, “आ गए न अच्छे दिन।” उन्होंने कहा कि अब जनता को समझना चाहिए कि महंगाई का सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है।

सांसद ने इससे पहले भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि आने वाले समय में ईंधन के दाम दस से पंद्रह रुपये तक और बढ़ाए जा सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की मूल समस्याओं से ध्यान भटकाकर भावनात्मक मुद्दों पर राजनीति कर रही है।

पप्पू यादव ने कहा कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का सीधा असर परिवहन, खेती, व्यापार और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है। इससे महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इसे जनता के साथ आर्थिक अन्याय बताया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: