


सभी 316 बूथों पर सुना जाएगा 134वां संस्करण, भाजपा नेताओं ने की तैयारियों की समीक्षा
नवगछिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण के प्रसारण को लेकर बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को होने वाले कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शनिवार को भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर बूथ स्तर पर की गई तैयारियों की समीक्षा की।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने बताया कि बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र खरीक प्रखंड के चोरहर पंचायत स्थित बूथ संख्या 214 पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश यादव, जिला महामंत्री प्रभुनंदन चौधरी, उत्तम कुमार एवं बीएलए-1 इंजीनियर कुमार गौरव ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी बिहपुर विधानसभा क्षेत्र मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण एवं सहभागिता में राज्य स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाएगा।
कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को भाजपा नेताओं ने विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया। जिला महामंत्री प्रभुनंदन चौधरी एवं उत्तम कुमार के नेतृत्व में अवधेश सनगही, विपुल चौधरी और मुकेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने लत्तीपुर उत्तर एवं अमरपुर पंचायत में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम सुनने की अपील की।
भाजपा नेताओं ने बताया कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 316 बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण कराया जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत प्रत्येक बूथ से फोटो एवं गतिविधियों की रिपोर्ट पार्टी के अधिकृत एप पर अपलोड की जाएगी।
इस अवसर पर अभय राय, रूपेश रूप, दिलीप सिंह, बाल्मिकी मंडल, रंजीत गुप्ता, ब्रजेश शर्मा नागर, ब्रजेश चौधरी, दिलीप महतो, कन्हैया झा, कमल रंजन सहित कई पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
तीनों प्रखंडों के छहों मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता पूरे दिन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। इस दौरान सौरव सावर्ण, अमित सिंह, सौरव, सिंटू, रिंकू, लालमोहन, कल्याण झा, अजय उर्फ माटो, चंद्रकांत चौधरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से अभियान में शामिल रहे।
पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रेरणादायक संदेशों को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से किया जाएगा।
















