5
(1)

नवगछिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा नवगछिया की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक जिले के सभी मंडलों और पंचायतों में संचालित होगा। इसके तहत बूथ स्तर तक विभिन्न सेवा और जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला नवगछिया की ओर से जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रदेश मंत्री सुनील राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अभियान के सह संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय और बासुकी कुमार मंडल ने भी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री सुनील राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्र समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूरे जिले में महीनेभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को मंडल से लेकर पंचायत और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।

अभियान के दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘वडनगर से वाराणसी : जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान (सरकार आपके द्वार)’, ‘रंगोली राष्ट्र : घर-घर से राष्ट्र तक आभार’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ और ‘जनसेवक महाकुंभ (पंचायत से पार्लियामेंट तक)’ समेत 13 प्रमुख कार्यक्रम होंगे।

जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यशाला में पूर्व सांसद प्रो. अनिल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार मंडल, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री नीतेश कुमार दास, जिला उपाध्यक्ष अजित कुमार सिंह व नंदनी सरकार, जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल, जिला मंत्री रवि कुमार रंजन व शंभू ठाकुर, कार्यालय मंत्री राजेश झा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गेश सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा व बबलू चौधरी, नगर अध्यक्ष दीपक भगत समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: