


पूर्णिया। टोयोटा के वार्षिक विजन ‘Year of Acceleration’ के तहत प्रकाश टोयोटा, पूर्णिया में आयोजित ‘Y2026 Skill Contest (In-Dealer Round)’ के विजेताओं की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। जून और जुलाई माह में आयोजित इस प्रतियोगिता में सेल्स, सर्विस, गेस्ट रिलेशन एवं यू-ट्रस्ट विभाग के तकनीकी और गैर-तकनीकी कर्मचारियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य “United by Teamwork, Driven by Awesome Guest Experience” के मूल मंत्र के अनुरूप कर्मचारियों की कार्यकुशलता को निखारना, टीम वर्क को मजबूत बनाना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करना था।
विजेताओं में सेल्स, गेस्ट रिलेशन एवं यू-ट्रस्ट विभाग के GEM Sales श्रेणी में युसूफ ने प्रथम, खुशबू वैभव ने द्वितीय तथा अरमान आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गेस्ट रिलेशन (GR) श्रेणी में टूबा विजेता रहीं, जबकि यू-ट्रस्ट एसओ श्रेणी में पीयूष कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया।

सर्विस एवं टेक्निकल एक्सपर्ट्स विभाग में सर्विस एडवाइजर श्रेणी में मोहम्मद आजाद खान प्रथम, ऋषभ रॉय द्वितीय तथा सचिन हरि तृतीय स्थान पर रहे। पेंट टेक्नीशियन श्रेणी में टुन्नू चौधरी ने प्रथम, ज्ञानंजय झा ने द्वितीय तथा मोहम्मद शाहजहां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बॉडी टेक्नीशियन श्रेणी में दीपक कुमार प्रथम, प्रकाश राम द्वितीय तथा पीतांबर कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
प्रकाश टोयोटा के सीईओ गौरव जी ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को अपने कार्य में उत्कृष्ट ज्ञान और दक्षता का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता कर्मचारियों की क्षमता, कौशल और पेशेवर दक्षता को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच है।
सीनियर मैनेजमेंट ने ट्रेनिंग मैनेजर सुमित केशान एवं परमानंद जी के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत का परिणाम है कि कर्मचारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रकाश टोयोटा की टीम आगामी रीजनल स्तर की प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल करेगी।
प्रकाश टोयोटा के मार्केटिंग मैनेजर ने कहा कि पिछले चार वर्षों में कंपनी ने ग्राहकों को लगातार उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्रकाश टोयोटा आज हर पहलू से बिहार की नंबर-1 डीलरशिप के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है।
जीएम सेल्स ब्रजेश जी ने सभी विजेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अगस्त 2026 में आयोजित होने वाली रीजनल प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इन-डीलर राउंड के सभी शीर्ष विजेता अब अगस्त 2026 में आयोजित होने वाले ‘Regional Skill Contest’ में प्रकाश टोयोटा, पूर्णिया का प्रतिनिधित्व करेंगे।
















