0
(0)



पूर्णिया । विभागीय दिशा-निर्देश एवं प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार के मार्गदर्शन में जिले के किसानों के पंजीकरण का कार्य सभी प्रखंडों में मेगा कैंप के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को अपर समाहर्ता रवि राकेश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचलाधिकारियों, प्रखंड कृषि पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ फार्मर रजिस्ट्री के अद्यतन कार्यों की अंचलवार गहन समीक्षा की।



समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा किया जाए। साथ ही विभागीय एसओपी का ससमय अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया।

बैठक में किसानों के पंजीकरण कार्य को प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: