


नवगछिया। नवगछिया के पूर्व सीनियर क्रिकेटर अमित जायसवाल के पिता अनिल जायसवाल का देर रात अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके निज आवास पर नवगछिया खेल संघ के संयोजक सह राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद, राजेश कुमार राजू, मुकेश सक्सेना, अमित पांडे सहित कई लोग पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी।

मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, पूर्व क्रिकेटर अशोक सिंह, सरोज झा, रवि शंकर भगत, विनोद सिंह, अरुण गुप्ता, अखिलेश पांडे, फूड प्लाजा के संस्थापक संतोष कुमार, कमल टिबरेवाल समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया और मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
















