5
(1)



नवगछिया में साइबर अपराधियों का एक और मामला सामने आया है, जहां झांसे में लेकर एक महिला से 85 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। इस संबंध में भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा निवासी नेहा भारती ने नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।



पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 30 नवंबर को वह एक डिजिटल पेमेंट से जुड़े टेलीग्राम चैनल “केडी लाइव पे” के एक विज्ञापन पर क्लिक कर व्हाट्सएप चैनल तक पहुंच गई। वहां गरीब बच्चों की मदद के नाम पर 3 हजार से 5 हजार रुपये निवेश कर दोगुनी राशि पाने का लालच दिया गया था। इसी झांसे में आकर वह चैनल से जुड़ गई और धीरे-धीरे पैसे निवेश करने लगी।

पीड़िता के अनुसार, इसी दौरान साइबर अपराधियों ने उसके खाते से कुल 85 हजार रुपये की ठगी कर ली, जिसमें से 22,802 रुपये अभी होल्ड में बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई है।



इधर, नवगछिया साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी अनजान लिंक, टेलीग्राम या व्हाट्सएप चैनल के झांसे में आकर पैसे निवेश न करें और सतर्क रहें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: