0
(0)



पूर्णिया : सरसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 किलो 315 ग्राम गांजा बरामद किया है। दो अलग-अलग स्थानों पर हुई छापेमारी में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार जब्त गांजा की बाजार कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है।


जानकारी के अनुसार पुलिस को पहली सफलता नियमित गश्ती के दौरान मिली। संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पुलिस ने एक युवक को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान उसके पास से करीब 1.7 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा 28 हजार 540 रुपये नकद एवं एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

पूछताछ में युवक की पहचान कचहरी बलुआ पंचायत के गमला टोला निवासी 23 वर्षीय माधव कुमार के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में उसने गांजा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी दी।


इसके बाद पुलिस को गांजा तस्करी से संबंधित दूसरी गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक घर में छापेमारी की, जहां से 300 ग्राम गांजा के साथ नीरज झा नामक युवक को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए सरसी निवासी नीरज झा और सोनू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 315 ग्राम गांजा बरामद किया गया।


पुलिस ने गांजा की पूरी खेप जब्त कर ली है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि गांजा की सप्लाई कहां से की जा रही थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: