5
(1)

पूर्णिया: राज्य सरकार के निर्देशानुसार 2 जुलाई से 8 जुलाई 2026 तक पूरे बिहार में बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस के अवसर पर पूर्णिया के महानंदा सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी अंशुल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के संयुक्त नेतृत्व में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।

शपथ के दौरान अधिकारियों ने लोक सेवक के रूप में अपने सभी कार्यों का निष्पादन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता से करने, कानूनों, नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करने तथा जनहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। साथ ही किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार में शामिल नहीं होने, उसका समर्थन नहीं करने तथा अपने संगठन और समाज में ईमानदारी एवं सुशासन को बढ़ावा देने का भी संकल्प दोहराया।

अधिकारियों ने यह भी शपथ ली कि यदि वे भ्रष्टाचार से संबंधित किसी भी गतिविधि में संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध विधि के अनुसार की जाने वाली कार्रवाई स्वीकार करेंगे।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: