5
(2)

पूर्णिया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सह कटिहार प्रभारी बिजेंद्र यादव ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

बिजेंद्र यादव ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण कार्यक्रम, जैसे भूमि पूजन, शिलान्यास और प्राण-प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री की प्रमुख भूमिका रही है। भाजपा ने मंदिर निर्माण और अयोध्या के विकास का श्रेय लगातार अपने नेतृत्व को दिया है। ऐसे में यदि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी जैसी घटना सामने आती है, तो इसकी जवाबदेही से सरकार पीछे नहीं हट सकती।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्णयों में केंद्र सरकार की सक्रिय भूमिका रही है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि इतनी बड़ी घटना कैसे हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उपलब्धियों का श्रेय प्रधानमंत्री लेते हैं, तो किसी भी अनियमितता या कथित चोरी की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था के साथ राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिया है। ऐसे में चढ़ावे और आर्थिक मामलों में पूरी पारदर्शिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण से जुड़े आर्थिक मामलों और अयोध्या में भूमि खरीद से संबंधित विवादों को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।

बिजेंद्र यादव ने कहा कि सनातन परंपरा में मंदिर की संपत्ति या चढ़ावे की चोरी को महापाप माना गया है। यदि चढ़ावे की चोरी की घटना हुई है, तो यह केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा गंभीर विषय है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी से लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस की मांग है कि पूरे प्रकरण की स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा सरकार इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: