


विधायक विजय खेमका ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वा
पूर्णिया । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मध्य भाग के अंतर्गत रामबाग शक्ति केंद्र पर मंगलवार को मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका शामिल हुए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनीज सिंह ने विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ आगामी पार्टी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक विजय खेमका ने प्रमुख कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” के संकल्प के साथ प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ को संगठन की दृष्टि से और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील भी की।
बैठक के दौरान संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कलश कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने संत गुरु रविदास के कलश की पूजा-अर्चना की।

विधायक विजय खेमका ने संत गुरु रविदास के जीवन एवं उनके विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उनका जीवन समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर समानता और मानवता की स्थापना की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत रविदास की जयंती को सामाजिक समरसता और समानता के संदेश के साथ मनाने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में घर-घर पवित्र कलश यात्रा के माध्यम से संत रविदास के विचारों और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि संत रविदास का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनके विचार सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर आपसी प्रेम, भाईचारे और समानता की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं।
बैठक में मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें राजेश चौरसिया, गजेंद्र साह, दिलीप चौरसिया, सुलोचना झा, करुणा झा, श्रवण मंडल, अजित सिंह, गोल्डन पासवान, सुनील साहनी, गौरव चंद्रवंशी, काली प्रसाद, रंकज सिंह, राजेश पटेल, महमद बादशाह एवं डब्लू पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
















