5
(1)



नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के चर्चित गुमशुदा अपहृता हत्याकांड मामले में नवगछिया पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार 31 मई 2025 को रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सधुआ रेलवे ढाला के समीप एक गुमशुदा अपहृता का शव बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए रंगरा थाना कांड संख्या-106/25 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।


इस संवेदनशील मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम लगातार तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था।

इसी क्रम में 19 मई 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त अभियुक्त विक्रम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रम कुमार, पिता धनराज सिंह, निवासी सधुआ दियारा, थाना रंगरा, जिला भागलपुर के रूप में हुई है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: