5
(2)

पूर्णिया । पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के ईस्ट ब्लॉक की सभी पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। रानीपतरा पंचायत में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला विकास पदाधिकारी ने भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा विकास संबंधी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

विधायक विजय खेमका ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की पंचायत विकास दिवस योजना के तहत प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान सुबह 10 बजे से 11 बजे तक पंचायत में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की गई तथा उनके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण किया गया। वहीं, ग्राम विकास से जुड़ी नई योजनाओं एवं स्थानीय आवश्यकताओं को सूचीबद्ध कर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

विधायक विजय खेमका ने कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की नियमित समीक्षा, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामोदय की सोच को साकार करने के लिए ग्राम विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है, जिससे किसान, मजदूर, श्रमिक, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय उत्पादन जैसे क्षेत्रों को नई गति मिलेगी। विधायक ने ग्रामीणों से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित पंचायत विकास दिवस में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

इस अवसर पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से सरकार की योजनाओं एवं विभागीय निर्देशों के अनुरूप सक्रियता के साथ पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित करने को कहा। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों में विधायक प्रतिनिधियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: