


अररिया। रानीगंज थाना क्षेत्र के भीट्ठा गांव में शुक्रवार देर रात एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाए गए बुजुर्ग की इलाज के दौरान पूर्णिया जीएमसीएच में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
मृतक की पहचान बद्री ऋषिदेव (60 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मंगल ऋषिदेव के पुत्र और रानीगंज थाना क्षेत्र के भीट्ठा गांव के निवासी थे।
सोए हुए बुजुर्ग पर किया गया हमला
जानकारी के अनुसार, बद्री ऋषिदेव अपनी भतीजी बुधनी देवी के घर पर सो रहे थे। देर रात अज्ञात हमलावर घर में घुस गए और उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए रानीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया।
कई अस्पतालों में चला इलाज
प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा गया।
















