5
(1)

कटिहार: बिहार में लूट की वारदातों के लिए कुख्यात कोढ़ा गैंग के खिलाफ चलाए गए अभियान में एसटीएफ और कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने मधुबनी जिले में लूटे गए ₹4.60 लाख की पूरी राशि बरामद कर ली है। यह रकम गैंग के एक शातिर सदस्य के घर से बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, 22 मई 2026 को मधुबनी जिले में एक ही दिन दो बड़ी लूट की घटनाएं हुई थीं। पहली घटना पंडौल थाना क्षेत्र में हुई, जहां अपराधियों ने शिवकुमार तिवारी से ₹1.40 लाख लूट लिए थे। वहीं दूसरी घटना लखनौर थाना क्षेत्र में हुई, जहां जगदीश महतो से ₹3.20 लाख की नकदी उड़ा ली गई थी। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर एसटीएफ तकनीकी जांच में जुटी थी।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वारदात को कोढ़ा गैंग के अपराधियों ने अंजाम दिया है और लूटी गई रकम कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में छिपाकर रखी गई है। इसके बाद 28 मई को एसटीएफ और कटिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: