


01 मई को संभावित है लिखित परीक्षा
नवगछिया के एनएच 31 पर प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होने वाले क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रखा गया है।
प्रतियोगिता को विभिन्न कक्षा के अनुसार पांच श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें किड्स, प्री-जूनियर, जूनियर, सीनियर और सीनियर सेकेंडरी शामिल हैं। किड्स वर्ग में केजी के छात्र, प्री-जूनियर में कक्षा 1 से 2, जूनियर में कक्षा 3 से 5, सीनियर में कक्षा 6 से 8 तथा सीनियर सेकेंडरी में कक्षा 9 से ऊपर के छात्र भाग ले सकते हैं।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। रजिस्ट्रेशन के बाद प्रतिभागियों को एडमिट कार्ड दिया जाएगा, जिसके आधार पर वे लिखित परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। लिखित परीक्षा OMR शीट पर आयोजित की जाएगी, जिसमें काले या नीले बॉल पेन का उपयोग करना होगा।
परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रश्नों का माध्यम अंग्रेजी होगा। कुल 50 प्रश्नों के लिए प्रतिभागियों को 50 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा के बाद परिणाम जीएस न्यूज़ अखबार एवं वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।
आयोजकों ने यह भी बताया कि प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा तथा सफल प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन और टीम पूरी तैयारी में जुटी हुई है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालय कार्यालय या कार्यक्रम समन्वयक से संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क हेतु मोबाइल नंबर 9709894194 एवं 7004826539 जारी किए गए हैं।















