5
(2)

भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड कार्यालय के सामने शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर बने आधा दर्जन से अधिक अवैध दुकानों एवं मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

प्रशासनिक अभियान दंडाधिकारी राकेश कुमार, सबौर अंचलाधिकारी सौरव कुमार तथा सबौर थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि प्रशासन की मौजूदगी में पूरे अभियान को बिना किसी अप्रिय घटना के पूरा कर लिया गया।

सबौर अंचलाधिकारी सौरव कुमार ने बताया कि संबंधित अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर नियमानुसार बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रशासन किसी भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं करेगा और अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे अभियान की निगरानी की गई। अंचलाधिकारी सौरव कुमार ने आम लोगों से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा नहीं करने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: