


भागलपूर बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में चल रही शादी समारोह उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गई जब साली की शादी में पहुंचे जीजा ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं

गंभीर रूप से झुलसे युवक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है जो रजौन थाना क्षेत्र के भदरार गांव का रहने वाला बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार सूरज को अपनी साली की शादी की जानकारी मिली थी

जिसके बाद वह शादी समारोह में पहुंचा था इसी दौरान अचानक उसने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

देखते ही देखते युवक आग की लपटों में घिर गया मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और आनन-फानन में उसे अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मायागंज रेफर कर दिया। फिलहाल मायागंज अस्पताल में उसका इलाज जारी है
वहीं सूरज की पत्नी ने बताया कि सूरज पटना में रहता था और अचानक शादी समारोह में पहुंचा था। उसने कहा कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं है














