5
(1)



पूर्णिया : सीमांचल क्षेत्र में संगठन विस्तार को लेकर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में सनातन धर्म के सशक्तिकरण और सामाजिक एकता के उद्देश्य से पूरे बिहार, खासकर सीमांचल में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

इसी क्रम में पूर्णिया के राजनगर वार्ड संख्या-20 स्थित पासवान टोला में भव्य सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अजय पासवान ने किया, जिसमें 100 से अधिक युवा शक्ति एवं मातृशक्ति ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर जुड़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार को गति देते हुए नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। अमरेंद्र कुमार को पूर्णिया नगर अध्यक्ष, कमल रंजन को नगर महामंत्री तथा अजय पासवान को वार्ड संख्या-20 का वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल विस्तार नहीं, बल्कि सनातन धर्म की रक्षा, सामाजिक समरसता और सेवा भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि संगठित युवा शक्ति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखती है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका झा ने कहा कि मातृशक्ति और युवाओं की बढ़ती भागीदारी संगठन को नई ऊर्जा दे रही है, जिससे सेवा कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, पूर्णिया जिला अध्यक्ष विजय कुमार, महिला मोर्चा जिला मंत्री प्रिया कुमारी समेत कई पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठन ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन विस्तार और समाज सेवा में अहम भूमिका निभाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय कार्यकर्ताओं और अजय पासवान की भूमिका सराहनीय रही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: