5
(2)

भागलपुर : शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, भागलपुर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात औचक छापेमारी एवं सघन निरीक्षण अभियान चलाया। कार्रवाई का उद्देश्य कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ प्रतिबंधित या आपत्तिजनक सामग्री की संभावित मौजूदगी तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जांच करना था।

संयुक्त टीम ने जेल परिसर के विभिन्न वार्डों और संवेदनशील स्थानों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान कैदी बैरक, मेस, सुरक्षा चौकियों, प्रशासनिक कक्ष सहित परिसर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की विधिवत तलाशी ली गई। अधिकारियों ने कारा की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-एक, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे। औद्योगिक प्रक्षेत्र, जोगसर, बरारी और तिलकामांझी थाना के थानाध्यक्षों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल ने भी छापेमारी में हिस्सा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारा की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से ली। साथ ही यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि जेल परिसर में प्रतिबंधित सामग्री अथवा किसी प्रकार की अवांछित गतिविधि की गुंजाइश न रहे।

संयुक्त टीम ने कारा प्रशासन को सुरक्षा प्रोटोकॉल एवं निर्धारित नियमों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने प्रतिबंधित सामग्री और संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्कता बरतने तथा निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: