5
(2)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के अभियान के तहत जिला प्रशासन ने बुधवार को मौजा सिमरिया में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अतिक्रमण वाद संख्या 02/2026-27 के तहत की गई इस कार्रवाई में चिह्नित 21 अतिक्रमणकारियों में से 19 से अतिक्रमित भूमि खाली करा ली गई।

जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई मौजा सिमरिया, थाना संख्या 333 में खाता संख्या 223 के अंतर्गत आने वाली विभिन्न श्रेणियों की भूमि पर की गई।

कार्रवाई के दौरान खेसरा संख्या 494 की 29 डिसमिल पुरानी परती भूमि, खेसरा संख्या 613 की एक एकड़ 95 डिसमिल बांध की भूमि तथा खेसरा संख्या 616 की दो एकड़ 68 डिसमिल पोखर की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई की गई।

प्रशासन के अनुसार, चिह्नित 21 अतिक्रमणकारियों में से 19 के कब्जे से संबंधित भूमि मुक्त करा ली गई है। वहीं, शेष दो व्यक्तियों प्रशांत कुमार सिंह एवं पवन कुमार सिंह के नाम से संबंधित भूमि की जमाबंदी वर्तमान में कायम है। जमाबंदी रद्द करने के लिए सक्षम प्राधिकार के समक्ष प्रस्ताव भेजा गया है।

जिला प्रशासन ने बताया कि जमाबंदी रद्दीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने और जनहित से जुड़ी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमानुसार अभियान चलाया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: